कैलिफोर्निया के एल सेगुंडो स्थित शेवरॉन रिफाइनरी में गुरुवार रात एक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह रिफाइनरी लॉस एंजेलिस के पास स्थित है और यहां से उठती विशाल लपटें और धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिफाइनरी से निकलती तेज़ लपटें और घना धुआं साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने घबराकर घटनास्थल से दूर भागते हुए वीडियो भी साझा किए।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूज़ॉम के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ पर पुष्टि की कि आग पर काबू पाने के लिए राज्य और स्थानीय एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। बयान में कहा गया कि आसपास की बस्तियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, लॉस एंजेलिस की मेयर कैरन बैस ने कहा कि शहर की फायर डिपार्टमेंट टीम अलर्ट पर है और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक लॉस एंजेलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (LAX) पर इस आग का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और न ही किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी मिली है
फ्रांस और स्पेन में भीषण गर्मी के बीच जंगलों की आग ने पैदा किए दुर्लभ पाइरोक्यूम्युलोनिम्बस
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार एक व्यापारी जहाज पर हमला
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल