रिया झा , दिल्ली - मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। कुवैत ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक हवा में ही मार गिराया। हमलों के दौरान कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि सुरक्षा कारणों से लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। कुवैती सेना ने इसे देश की संप्रभुता पर हमला बताते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।
इन हमलों के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू कर दिए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन हमलों में ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल भंडारण केंद्रों, निगरानी प्रणालियों और सैन्य लॉजिस्टिक्स से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई जॉर्डन में ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत और क्षेत्र में लगातार बढ़ते हमलों के जवाब में की गई है।
ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका लगातार उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहा है और चेतावनी दी है कि यदि हमले नहीं रुके तो वह अमेरिकी ठिकानों और सहयोगी देशों को निशाना बनाना जारी रखेगा। इस बीच कुवैत, बहरीन, जॉर्डन और अन्य खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तनाव बढ़ने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए होने वाली वैश्विक तेल आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता और गहरी हो गई है।
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
अमेरिकी शीर्ष जनरल का बड़ा दावा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
साइकिलिंग के दौरान सड़क हादसे में गई जान, खेल जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इनसाइडर जानकारी लीक होने के आरोपों पर व्हाइट हाउस ने शुरू की जांच
सिर्फ एक महीने में लगभग 7 करोड़ बैरल कच्चा तेल बेचा, प्रतिबंध लौटने से पहले कमाई बढ़ाने की रणनीति
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 'स्मार्ट बॉर्डर ग्रिड' की शुरुआत, ₹77 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
हमने यहां तक पहुंचने के लिए सब कुछ झोंक दिया
वैज्ञानिकों के बढ़ते इस्तीफों के बीच सरकार ने ISRO के लिए नए नियम लागू
मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष तेज
फीफा समापन समारोह में नजर आएंगे हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज़, फैंस के लिए होगा खास सरप्राइज
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में करेंगी आत्मसमर्पण, पार्टी नेताओं के साथ लौटने की घोषणा
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल