रिया झा , दिल्ली - भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय (MEA) और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (DG Shipping) के माध्यम से ब्लैक सी (Black Sea) क्षेत्र में काम करने वाले या वहां से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर नौकरी करने वाले भारतीय नागरिकों और नाविकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण ब्लैक सी और उससे जुड़े समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति बेहद अस्थिर और खतरनाक बनी हुई है। इसलिए भारतीय नागरिक इस क्षेत्र में नौकरी स्वीकार करने से पहले सुरक्षा जोखिमों का पूरी तरह आकलन करें और अत्यधिक सतर्कता बरतें।
यह एडवाइजरी हाल के दिनों में ब्लैक सी में व्यापारी जहाजों पर हुए लगातार हमलों के बाद जारी की गई है। हाल ही में यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए हमलों में कई भारतीय नाविक प्रभावित हुए, जिनमें कुछ की मौत भी हुई और कुछ लापता बताए गए। इन घटनाओं के बाद भारत सरकार ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और भारतीय नाविकों से कहा कि वे जहाज के मालिक, भर्ती एजेंसी और ऑपरेटर से जहाज के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और जोखिमों की पूरी जानकारी लेने के बाद ही काम स्वीकार करें।
सरकार ने जहाज संचालकों और भर्ती एजेंसियों को भी निर्देश दिया है कि वे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, नियमित सुरक्षा आकलन करें और किसी भी आपात स्थिति में भारतीय दूतावास तथा स्थानीय अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पहले धरने से ऐतिहासिक सफलता तक , CJP आंदोलन का पूरा घटनाक्रम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की कमान संभाली
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक में आयोजित समारोह
भारत के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी , संभाली केंद्रीय शिक्षा की बाग डोर
शिक्षा मंत्री ने छोरा पद , दबाब में आकर दिया इस्तीफा
कारगिल जीते, लेकिन सबसे बड़ा सबक अभी भी अधूरा
केंद्र ने CJP की प्रमुख मांगें मानीं, जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस; जे.पी. नड्डा बोले- 5 सूत्रीय मांगों पर होगा विचार
CJP को झटका, अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड
जंतर मंतर पर उल्लास, महीनों के संघर्ष के बाद मिली जीत
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर
कैबिनेट से पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी, परीक्षा में धांधली पर होगी और सख्त कार्रवाई
बारिश के बीच संसद भवन परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पेपर लीक मुद्दे पर आज प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों की संभावना
छात्रों के आंदोलन के बीच PM मोदी का पोस्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल