शिवानी जायसवाल , नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पेपर लीक संशोधन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। इस संशोधन का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली, पेपर लीक और संगठित परीक्षा अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है।
सरकार का कहना है कि नए प्रावधानों के जरिए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ पहले से अधिक कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संशोधन विधेयक में पेपर लीक, प्रश्नपत्रों की अवैध खरीद-फरोख्त, डिजिटल माध्यम से परीक्षा सामग्री लीक करने और संगठित परीक्षा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए कड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा जांच एजेंसियों को अधिक अधिकार दिए जाने और दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा मजबूत होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब इस संशोधन विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा। यदि संसद से इसे पारित कर दिया जाता है, तो यह देशभर में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी बदलाव साबित हो सकता है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ेगी और मेहनत करने वाले छात्रों के हितों की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी।
बारिश के बीच संसद भवन परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पेपर लीक मुद्दे पर आज प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट बैठक, अहम फैसलों की संभावना
छात्रों के आंदोलन के बीच PM मोदी का पोस्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, समर्थकों का जताया आभार
भारत मिशन सुदर्शन चक्र के तहत तीन कुशा इंटरसेप्टर मिसाइलों का करेगा परीक्षण , स्वदेशी एयर डिफेंस को मिलेगी बड़ी मजबूती
दिल टूटा, फिर उम्मीदों से जुड़ा'— आलिया भट्ट ने छात्रों के समर्थन में साझा किया भावुक संदेश
इंटरनेट बंद कर दिया गया, ये कैसा लोकतंत्र है?' छात्रों के समर्थन में प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना
प्रियंका गांधी का PM मोदी पर निशाना, बोलीं- 'प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी नहीं ले रहे'
आसियान बैठकों में शामिल होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, 22-23 जुलाई को मनीला का करेंगे दौरा
ईरान का दावा- मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, 11 बेस बनाए निशाना
पेपर लीक के मुद्दे पर आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी
काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव, सरकार के खिलाफ जताया विरोध
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, किसान घाट पर जताया विरोध
NEET मुद्दे और जंतर-मंतर पर कथित हिंसा के विरोध में राहुल गांधी का प्रदर्शन
Meta की कई सेवाओं में आई तकनीकी गड़बड़ी, फीड, स्टोरी और लॉगिन में हुई परेशानी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल