शिवानी जायसवाल , लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत राज्य विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का फैसला किया है। योजना के अनुसार, प्रत्येक राज्य विश्वविद्यालय और सहायता प्राप्त कॉलेज की शीर्ष पांच छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने लाभार्थियों के चयन के लिए सहमति बना ली है। सरकार का लक्ष्य करीब 60,000 मेधावी छात्राओं को इस योजना के तहत पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी उपलब्ध कराना है। योजना के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि केवल अंकों के आधार पर चयन करने के बजाय प्रत्येक संस्थान की शीर्ष पांच छात्राओं को लाभ देने का निर्णय लिया गया है, ताकि सभी संस्थानों की मेधावी छात्राओं को समान अवसर मिल सके।
सरकार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी की जगह पेट्रोल स्कूटी देने का निर्णय लिया है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में चार्जिंग और सर्विस की सुविधाएं अभी पर्याप्त नहीं हैं।
सरकार का मानना है कि यह योजना छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
लाभार्थियों की सूची तैयार करने का काम शुरू हो चुका है और जल्द ही पात्र छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी। इस योजना को महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
गर्लफ्रेंड से माफी मांगने के लिए रेलवे स्टेशन पर पैरों में लेट गया युवक, वीडियो वायरल
TGT परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, 14 हजार से अधिक OMR शीट खारिज, अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
रात्रि गश्त के दौरान हुआ हादसा, सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराने के बाद मची अफरा-तफरी , जांच के आदेश
22 वर्षीय आरोपी से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ जारी, मोबाइल और डिजिटल उपकरणों की भी हो रही जांच
पीतमपुरा–शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण परियोजना के लिए हटाया गया अतिक्रमण
ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता
देशभर में सक्रिय रहा मॉनसून, कई राज्यों में भारी से हल्की बारिश दर्ज
ओबीसी कोटा, बेटियों के चयन और आय-सम्पत्ति के खुलासा , जांच जारी
बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में छतरपुर में आदिवासियों का आंदोलन जारी, 2023 से जारी है धरना
CAG रिपोर्ट में महाराष्ट्र की 'लाडकी बहिन' योजना पर वित्तीय प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल
राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच राजस्थान में भी सामने आया ऐसा ही मामला, जांच तेज
नोएडा: DM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
उत्तर प्रदेश में सीलबंद बोतल से पानी समझकर पीया तरल, परिजनों का दावा- बोतल में था एसिड
मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई निजी शादी
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल