रिया झा , ओडिशा - ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ₹22,667 करोड़ की लागत वाली सड़क और पुल परियोजनियों को मंजूरी दी है ,ओडिशा सरकार ने। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति दी गई। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण, दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों को हर मौसम में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो सके और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।
इस योजना के तहत लगभग 26,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। साथ ही 1,750 नए पुलों का निर्माण होगा और 1,417 पहले से चल रही पुल परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। सरकार का कहना है कि बेहतर सड़क और पुल नेटवर्क से गांवों को बाजार, अस्पताल, स्कूल और अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
राज्य सरकार का मानना है कि यह निवेश केवल परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी आसान बनाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और दूरदराज के इलाकों का समग्र विकास होगा। यह फैसला ओडिशा में आधारभूत ढांचे के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पत्नी और बेटों को ईडी का समन मिलने के एक दिन बाद ममता बनर्जी
पार्किंग क्षेत्र से शुरू हुई आग तेजी से पूरी इमारत में फैली
सीवरेज पाइपलाइन के काम के दौरान भूमिगत बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति
अमेरिका और भारत की एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई
गर्लफ्रेंड से माफी मांगने के लिए रेलवे स्टेशन पर पैरों में लेट गया युवक, वीडियो वायरल
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना: यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त कॉलेजों की टॉप छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी
TGT परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, 14 हजार से अधिक OMR शीट खारिज, अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
रात्रि गश्त के दौरान हुआ हादसा, सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराने के बाद मची अफरा-तफरी , जांच के आदेश
22 वर्षीय आरोपी से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ जारी, मोबाइल और डिजिटल उपकरणों की भी हो रही जांच
पीतमपुरा–शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण परियोजना के लिए हटाया गया अतिक्रमण
ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता
देशभर में सक्रिय रहा मॉनसून, कई राज्यों में भारी से हल्की बारिश दर्ज
ओबीसी कोटा, बेटियों के चयन और आय-सम्पत्ति के खुलासा , जांच जारी
बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में छतरपुर में आदिवासियों का आंदोलन जारी, 2023 से जारी है धरना
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल