रिया झा , जम्मू-कश्मीर - डोडा जिले के ठठरी क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और बड़े भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई जम्मू कश्मीर में । डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-244) पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि दर्जनों घरों और दुकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा। यह डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्र में पिछले 48 घंटों के भीतर तीसरी बड़ी भूस्खलन की घटना है।
प्रशासन के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा और बोल्डर तेजी से नीचे आए, जिससे ठठरी कस्बे और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ। राहत एवं बचाव दल, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं। कई परिवारों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। सड़क बहाली और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
दान चोरी के आरोपों पर VHP की मांग, विपक्षी नेताओं के दावों की जांच करे अयोध्या पुलिस
दिल्ली के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिली मृत छिपकली, मामला दर्ज
मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई SUV; 5 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
छंटनी के बाद Xbox कर्मचारी का भावुक संदेश, पूर्व सहकर्मियों से कहा- पहले खुद को संभालें, फिर नई नौकरी तलाशें
टनल निर्माण परियोजना पर भूस्खलन से मची अफरा-तफरी, बचाव अभियान तेज, भारी बारिश के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए
मध्य प्रदेश के मैहर में , 5 कि मौत , 1 घायल
स्कूल गुर्घटना कम करने के लिए लागु किया स्पीड लिमिट ,पुणे
बांकीपुर उपचुनाव से चुनावी मैदान में उतरेंगे प्रशांत किशोर, पहली बार लड़ेंगे चुनाव
भारत-इज़रायल निवेश समझौता लागू, दोनों देशों के निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा
पंडवानी की अमर आवाज़ हुई खामोश, पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 वर्ष की उम्र में निधन
सुहागरात पर दुल्हन की चेतावनी से मचा बवाल, हापुड़ का मामला चर्चा में
13 साल की बच्ची से कथित गैंगरेप का मामला, श्रीगंगानगर में 14 आरोपी गिरफ्तार
भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर छिड़ी बहस, बिहार DSP की नई पोस्टिंग पर उठे सवाल
ट्रांसमिशन लाइन के लिए अधिग्रहित जमीन पर 400% मुआवजे की मांग, गुजरात के किसानों का प्रदर्शन
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल