शिवानी जायसवाल , नई दिल्ली - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में लगातार सुधार और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की कवायद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एनटीए में दो संयुक्त सचिव (Joint Secretary) और दो संयुक्त निदेशक (Joint Director) की नियुक्ति की है। माना जा रहा है कि यह कदम देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हाल के वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं को लेकर उठे विवादों और छात्रों की चिंताओं के बाद सरकार एजेंसी की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया है।
बताया जा रहा है कि नए नियुक्त अधिकारी परीक्षा प्रबंधन, निगरानी प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी समन्वय और प्रशासनिक संचालन जैसे अहम क्षेत्रों में कार्य करेंगे। इससे परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही बढ़ने और किसी भी तरह की अनियमितताओं पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एनटीए देशभर में मेडिकल, इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी परीक्षाओं का आयोजन करता है। इनमें नीट (NEET), जेईई (JEE), यूजीसी नेट (UGC NET), CUET समेत अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं शामिल हैं। करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़ी इन परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और एजेंसी दोनों के लिए बड़ी चुनौती रही है।
शिक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि नई नियुक्तियों के जरिए एजेंसी के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि परीक्षाओं के आयोजन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो सके। साथ ही, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, पेपर सुरक्षा और तकनीकी प्रबंधन को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
इससे परीक्षा प्रणाली में छात्रों और अभिभावकों का भरोसा बढ़ेगा। आने वाले समय में एनटीए की कार्यप्रणाली में और भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
गटर माउथ, विच' कहकर राखी सावंत ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, Gen Z विवाद पर बढ़ी बयानबाजी
लोकसभा से एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल हुआ पास
युवा मुझे गंभीरता से नहीं लेते?' सौरव दास के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बयानबाजी तेज
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारों से संसद परिसर गूंजा, समाजवादी पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संसद में आज एंटी-पेपर लीक बिल पर प्रक्रिया शुरू, परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी
एंटी-पेपर लीक बिल पर हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
मेटा ने PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, तकनीकी गलती बताई वजह
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन?
छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब
लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पेश करने की तैयारी के बीच NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड, भारत का खाता खोला
कल सुबह 9:30 बजे होगी संसद भवन में अहम बैठक
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर जोर
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल