शिवानी जायसवाल , नई दिल्ली - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि जिन छात्रों के अंक रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के बाद बढ़ेंगे, उन्हें जमा की गई फीस वापस की जाएगी। इस फैसले से देशभर के हजारों छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत कुल 3,747 छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बोर्ड ने माना कि कई मामलों में पुनर्मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में अंक जोड़ने या मूल्यांकन संबंधी त्रुटियां सामने आईं, जिसके बाद छात्रों के परिणाम में सुधार किया गया।
सीबीएसई का कहना है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, जिन छात्रों के अंक बढ़े हैं, उनकी रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन फीस निर्धारित प्रक्रिया के तहत वापस की जाएगी।
हर साल बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट होकर रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में बोर्ड का यह फैसला छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों का भरोसा भी मजबूत होगा।
सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस वापसी की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी और पात्र छात्रों को जल्द ही इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड का यह कदम शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और निष्पक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गटर माउथ, विच' कहकर राखी सावंत ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, Gen Z विवाद पर बढ़ी बयानबाजी
लोकसभा से एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल हुआ पास
युवा मुझे गंभीरता से नहीं लेते?' सौरव दास के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बयानबाजी तेज
मेरी उम्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी थी', CJP के सौरव दास पर बरसीं कंगना रनौत
चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारों से संसद परिसर गूंजा, समाजवादी पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संसद में आज एंटी-पेपर लीक बिल पर प्रक्रिया शुरू, परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी
एंटी-पेपर लीक बिल पर हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
मेटा ने PM मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, तकनीकी गलती बताई वजह
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन?
छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार और प्रशासन से मांगा जवाब
लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पेश करने की तैयारी के बीच NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड, भारत का खाता खोला
कल सुबह 9:30 बजे होगी संसद भवन में अहम बैठक
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47... छात्रों के खिलाफ जानलेवा सिस्टम', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने पर जोर
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल