शिवानी जायसवाल , मुंबई - 'तुम्बाड 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता और निर्माता सोहम शाह तथा पेन स्टूडियोज़ ने आधिकारिक तौर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट का फिल्म में स्वागत किया है। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। '
तुम्बाड' के पहले भाग को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिली थी, ऐसे में दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं। आलिया भट्ट की एंट्री को फिल्म के लिए बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
निर्माताओं का कहना है कि 'तुम्बाड 2' पहले भाग की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया को आगे बढ़ाएगी।
हालांकि फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार और कहानी से जुड़ी अधिक जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। फैंस इस ऐलान के बाद फिल्म की रिलीज और पहले लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है।
माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जा सकती है। 'तुम्बाड' भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित हॉरर-फैंटेसी फिल्मों में गिनी जाती है। ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। आलिया भट्ट और सोहम शाह की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।
गटर माउथ, विच' कहकर राखी सावंत ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, Gen Z विवाद पर बढ़ी बयानबाजी
दिल टूटा, फिर उम्मीदों से जुड़ा'— आलिया भट्ट ने छात्रों के समर्थन में साझा किया भावुक संदेश
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल