शिवानी जायसवाल , लिस्बन - स्पेन के खिलाफ मिली हार के बाद पुर्तगाल की टीम में टीम चयन को लेकर बहस तेज हो गई है। खासकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज को मैच के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह गोंकालो रैमोस को अधिक मौका देना चाहिए था। कई फुटबॉल रैमोस की गति और आक्रामक शैली स्पेन की मजबूत रक्षा पंक्ति के खिलाफ अधिक प्रभावी साबित हो सकती थी।
वहीं कुछ प्रशंसकों का मानना है कि बड़े मुकाबलों में रोनाल्डो का अनुभव अब भी टीम के लिए अहम है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया से लेकर लगातार चर्चा जारी है।
मैच के दौरान पुर्तगाल को कई मौके मिले, लेकिन टीम उन्हें गोल में बदलने में सफल नहीं हो सकी।
इसके बाद कोच रॉबर्टो मार्टिनेज की रणनीति और देर से किए गए बदलावों पर भी सवाल उठने लगे। गोंकालो रैमोस को पर्याप्त समय न दिए जाने को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि युवा खिलाड़ियों को बड़े मैचों में जिम्मेदारी देना टीम के भविष्य के लिए जरूरी है।
हालांकि टीम प्रबंधन ने अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह बहस जल्द खत्म होने वाली नहीं है। एक ओर रोनाल्डो का अनुभव और नेतृत्व क्षमता है, तो दूसरी ओर रैमोस जैसे युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा और नई सोच। आने वाले टूर्नामेंटों में मार्टिनेज के चयन और रणनीति पर सभी की नजर रहेगी।
यह देखना दिलचस्प होगा कि पुर्तगाल भविष्य में अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जारी रखता है या नई पीढ़ी को अधिक अवसर देता है। फिलहाल यह मुद्दा पुर्तगाली फुटबॉल में सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो चुका है।
अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में केप वर्डे को हराया, अंतिम-16 का टिकट किया पक्का
वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद नीदरलैंड्स टीम में बड़ा बदलाव, रोनाल्ड कोएमन ने छोड़ा कोच पद
जर्मनी का वर्ल्ड कप सफर खत्म, पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने मारी बाजी
ओडिशा से साइकिल चलाकर हार्दिक पांड्या तक पहुंचा फैन, भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा की भेंट
ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने का सपना, युवा पहलवानों से मिलीं आलिया भट्ट
वैभव सूर्यवंशी को पहले T20 , में नहीं मिलेगा मौका? डेब्यू के लिए बढ़ा इंतजार
वर्ल्ड रोइंग कप में भारत का ऐतिहासिक कारनामा, सेना के दो जवानों ने जीता पहला गोल्ड
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय महिला टीम, टूटा खिताब जीतने का सपना
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल