शिवानी जायसवाल , चेन्नई - MS Dhoni के मैदान से बाहर जाते ही चेपॉक स्टेडियम में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। Chennai Super Kings की Sunrisers Hyderabad के खिलाफ हार के बाद फैंस की निगाहें सिर्फ एक खिलाड़ी पर टिकी थीं — महेंद्र सिंह धोनी।
चेन्नई की हार के बाद जब धोनी मैदान से बाहर लौट रहे थे, तब पूरे स्टेडियम में “धोनी... धोनी...” की गूंज सुनाई दे रही थी। कई फैंस की आंखें नम दिखीं, क्योंकि सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या यह चेपॉक में धोनी का आखिरी मैच था।
मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 180 रन बनाए थे, लेकिन हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। हार के बावजूद स्टेडियम में सबसे ज्यादा चर्चा धोनी की रही। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने मैदान का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया, जिसने माहौल को और भावुक बना दिया।
धोनी पिछले कई वर्षों से चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने कई यादगार जीत दर्ज कीं और आईपीएल इतिहास में अपना अलग मुकाम बनाया। ऐसे में जब भी उनके संन्यास की चर्चा होती है, फैंस के लिए वह पल बेहद भावुक हो जाता है।
हालांकि धोनी ने अभी तक अपने भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चेपॉक में दिखाई दिया माहौल इस बात का संकेत जरूर दे रहा था कि फैंस हर पल को यादगार बनाकर अपने “थाला” को सम्मान देना चाहते हैं।
ThankYouDhoni और OneLastTimeInYellow तेजी से ट्रेंड करने लगे। लाखों फैंस ने धोनी के लिए भावुक संदेश साझा किए और उनके योगदान को सलाम किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सातवें दिन भारत की नजरें और पदकों पर, शानदार लय बरकरार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया हाई जंप में पहला सिल्वर
वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा, रचा नया इतिहास
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल