न्यूज़ डेस्क - साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मा इंटी बंगारम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच मेगास्टार चिरंजीवी ने फिल्म का रिव्यू करते हुए सामंथा की जमकर तारीफ की और उन्हें उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
चिरंजीवी ने फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और सामंथा के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने किरदार को बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया है।
उन्होंने फिल्म को भावनात्मक और मनोरंजक बताते हुए दर्शकों से इसे देखने की अपील की।फिल्म की चर्चा के बीच चिरंजीवी ने सामंथा को उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास और खूबसूरत दौर है तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।
चिरंजीवी की इस शुभकामना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों की चर्चा तेज हो गई है। फैंस भी सामंथा को लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं और उनकी नई फिल्म के लिए उत्साह दिखा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सामंथा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। ऐसे में 'मा इंटी बंगारम' और सामंथा दोनों ही इन दिनों चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।
मिड-डे शोबिज आइकन अवॉर्ड्स में छाईं प्रेरणा अरोड़ा और दिव्या खोसला
पीएम मोदी की छोटी फैन बनीं सुनील शेट्टी की नातिन, अभिनेता ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा
क्या आएगी 'बाहुबली 3'? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें
तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार के. भाग्यराज का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' का टीज़र रिलीज, दमदार अंदाज में दिखी मशहूर वकील की कहानी
मिर्जापुर: द मूवी' का टीज़र रिलीज, कालीन भैया-गुड्डू पंडित की वापसी से बढ़ा भौकाल
50 करोड़ के पार पहुंची कॉकटेल 2 , दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल