शिवानी जायसवाल , तेहरान - ईरान ने हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले विदेशी जहाजों पर ट्रांजिट शुल्क लगाने की पुष्टि की है। सरकार का कहना है कि यह फैसला समुद्री मार्गों के बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम से समुद्री परिवहन की निगरानी और संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा।
हालांकि, ट्रांजिट शुल्क की दर और इसे लागू करने की समयसीमा को लेकर अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों की भी नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक माना जाता है। वैश्विक स्तर पर बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है। ऐसे में ईरान के इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है।
जहाजों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है, तो शिपिंग कंपनियों की लागत बढ़ सकती है। इसका प्रभाव तेल की कीमतों और माल ढुलाई के खर्च पर भी दिखाई दे सकता है। कई देश इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए हैं रणनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पहले से ही वैश्विक राजनीति और सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र रहा है। ऐसे में ईरान का यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चाओं को जन्म दे सकता है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है।
वेनेजुएला में दोहरे भूकंप से तबाही, मलबे से लगातार मिल रहे शव; मृतकों की संख्या 3,535 पहुंची
गाजा में सरकार भंग करने का ऐलान, लेकिन हथियार छोड़ने से हमास का इनकार, आगे क्या?
PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से कई बड़े समझौतों की उम्मीद
इंडोनेशिया ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा', द्विपक्षीय रिश्तों को मिली नई मजबूती
आतंकवाद पर सख्त रुख, भारत ने सिंधु जल संधि पर बातचीत से किया इनकार
लंबे अंतराल के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे अहमद वाहिदी, ईरान में तेज हुई चर्चाएं
अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में केप वर्डे को हराया, अंतिम-16 का टिकट किया पक्का
अब iPad पर भी बिना फोन के चलेगा WhatsApp, नया फीचर जल्द होगा रोलआउट
अलीबाबा ने अमेरिकी मामले में समझौता किया, 600 मिलियन डॉलर चुकाने पर बनी सहमति
भारतीय संस्कृति के रंग में रंगीं जापान की प्रधानमंत्री, संतूर बजाकर जीता दिल
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की शादी की अटकलें तेज, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
PoK में विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल, 'कश्मीर पाकिस्तान नहीं' के दावे ने बटोरी सुर्खियां
भारत-UAE ब्रह्मोस समझौते की चर्चा तेज
जर्मनी का वर्ल्ड कप सफर खत्म, पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने मारी बाजी
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता को श्रद्धांजलि देने जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल