मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम को उनकी शानदार संगीत यात्रा और भारतीय संगीत में अद्वितीय योगदान के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 28 सितंबर को इंदौर में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। खास बात यह है कि यह दिन भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 96वीं जयंती का दिन भी था,
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया और यह पुरस्कार उन कलाकारों को समर्पित है जिन्होंने संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी है।
सम्मान प्राप्त करते समय सोनू निगम बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “लता जी सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि वे संगीत की जीवित परंपरा थीं। उनके नाम पर यह पुरस्कार पाना मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है।” सोनू निगम ने यह भी साझा किया कि लगभग 30 साल पहले उन्होंने इसी मंच पर गाना गाया था, और आज उसी स्थान पर सम्मानित होना उनके लिए गर्व और आनंद का विषय है।
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल