एशिया कप 2025 फाइनल के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हुए विवाद ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों को और तनावपूर्ण बना दिया है। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता, लेकिन ट्रॉफी वितरण के दौरान बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस कारण समारोह लगभग 45 मिनट तक टल गया।
पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने इस घटना को “सस्ती हरकत” बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चाहिए कि वह भविष्य में किसी भी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दे। अकमल ने कहा, “अगर दूसरे देश भी भारत के खिलाफ खड़े हो जाएं और उनसे न खेलें तो क्रिकेट में पैसा आना बंद हो जाएगा।”
अकमल का आरोप है कि भारत खेल को राजनीति से जोड़ रहा है और इससे खेल भावना को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और एसीसी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे फैसलों से निष्पक्षता पर संदेह होता है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया हाई जंप में पहला सिल्वर
वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ा, रचा नया इतिहास
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल