बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने लुक्स, बॉडी इमेज और सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। भूमि ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से अब तक शरीर और आत्म-स्वीकृति (self-acceptance) को लेकर एक लंबा सफर तय किया है।
भूमि ने बताया कि भले ही उन्होंने अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य पर काफी मेहनत की हो, लेकिन आलोचनाएं अब भी नहीं रुकतीं। उन्होंने कहा, “यह कभी खत्म नहीं होता। हम ऐसे माहौल में बड़े हुए हैं जहाँ हमारे शरीर या लुक्स को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियाँ की जाती हैं। लेकिन खुद से प्यार करना सीखना बहुत ज़रूरी है, और यह एक लंबी प्रक्रिया है।”
ट्रोलिंग से निपटने के तरीके पर भूमि ने कहा कि वह अब इसे दिल पर नहीं लेतीं। “जब मेरा वजन 96 किलो था, तब भी लोग राय देते थे। अब मैं फिट हूं, फिर भी राय मिलती है। मैं समझ चुकी हूं कि जब आप पब्लिक फिगर होते हैं, तो लोगों की राय आना स्वाभाविक है। मैं सब सुनती हूं, लेकिन आखिर में वही करती हूं जो मुझे सही लगता है,” उन्होंने कहा।
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल