फिल्म सैयारा से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नीत पड्डा ने 2025 के लैक्मे फैशन वीक (LFW) के ग्रैंड फिनाले में डिजाइनर तरुण तहिलियानी के शो के लिए रैंप डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू पर गोल्डन बीजुअल्ड साड़ी पहनी, जिसे तरुण तहिलियानी ने भारतीय पारंपरिक ड्रेप की टाइमलेस ग्रेस से प्रेरित बताया। इस साड़ी में मेटैलिक सीक्विंस और डेलिकेट स्वारोवस्की क्रिस्टल्स का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला। उनके मेकअप को हल्का ग्लैम के रूप में रखा गया और बालों को सॉफ्ट बीची वेव्स में स्टाइल किया गया, जो पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहा था।
हालांकि अनीत का लुक दर्शकों ने काफी सराहा, लेकिन उनकी रैंप वॉक को लेकर नेटिज़न्स में मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आईं। कुछ दर्शकों ने उनके चलने के अंदाज़ को "रोबोटिक" और रैंप पर अपेक्षित फ्लुइडिटी के बिना बताया। एक यूजर ने लिखा, "वह सुंदर लग रही हैं, लेकिन वॉक बिल्कुल सही नहीं था," जबकि दूसरे ने कहा, "उनकी रैंप वॉक बहुत ही खराब थी।" वहीं कई लोगों ने उनका समर्थन किया और कहा कि अनीत मॉडलिंग की दुनिया में नई हैं और उन्हें सहारा देने की जरूरत है।
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल