शिवानी जायसवाल , नई दिल्ली - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि तीसरी भाषा के विषय में बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। बोर्ड के इस फैसले से लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता कम हुई है। हाल के दिनों में नई शिक्षा नीति (NEP) और तीन-भाषा फार्मूले को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं
जिसके बीच CBSE की ओर से यह स्पष्टीकरण सामने आया है। बोर्ड ने कहा कि मौजूदा परीक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। CBSE के अनुसार, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पहले की तरह निर्धारित मुख्य विषयों में ही आयोजित होगी। तीसरी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही कई तरह की अटकलों के बीच बोर्ड ने साफ किया कि विद्यार्थियों को अतिरिक्त बोर्ड परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
इस फैसले से छात्रों को अपनी मुख्य परीक्षाओं की तैयारी पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा। यह फैसला मददगार साबित होगा। वहीं, स्कूलों को भी बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पढ़ाई और मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी रखने को कहा गया है। CBSE ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा और पाठ्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। बोर्ड का कहना है कि किसी भी तरह के बदलाव की जानकारी समय-समय पर आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।
पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे पर भारत और सेशेल्स के बीच नौ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर
NEET में जवाबदेही की मांग को लेकर सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट का खुलासा, 70 घटनाओं का हुआ जिक्र
लद्दाख के मुद्दों पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, भूख हड़ताल की दी चेतावनी
कक्षा 9 की NCERT किताब में शामिल हुआ 'आपातकाल' का नया अध्याय
हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास की सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू', फैसले पर शुरू हुई चर्चा
अयोध्या राम मंदिर के आसपास जमीन सौदों पर AAP का आरोप, भूमि घोटाले की जांच की मांग
प्रधानमंत्री मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने पर बढ़ेगा खर्च, नई शुल्क दरें होंगी लागू
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, वाराणसी में अक्षिता राज संग लिए सात फेरे
आपातकाल के 51 वर्ष: लोकतंत्र के उस दौर को देश ने फिर किया याद
विराट कोहली के One8 जूतों का जलवा, 24 घंटे में बिके 1.5 लाख जोड़े
निर्जला एकादशी पर घाटों और मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
CBSE री-इवैल्यूएशन के बाद अवनि केजरीवाल ने हासिल किए पूरे 500 अंक, मिसाल बनी सफलता
पद्म पुरस्कार 2026: शिबू सोरेन, अलका याग्निक, रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
NEET पेपर लीक को लेकर विरोध तेज, जवाबदेही और मंत्री के इस्तीफे की मांग
बच्चों की सुरक्षा के लिए UAE का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया इस्तेमाल की न्यूनतम उम्र...
ट्रंप के दावे के बाद भी नहीं थमा संघर्ष, लेबनान में नए हमलों में 5 की मौत
चार साल में दूसरी बड़ी टूट की आहट, फिर संकट में ठाकरे की शिवसेना
NTA की गलती से NEET छात्र का परीक्षा केंद्र पहुंचा आबूधाबी, परिवार ने उठाए सवाल